यूपी के बागपत में रहने वाली बीना शर्मा ने 'विश्व शौचालय दिवस' पर मिसाल कायम कर दिखाई है। उन्होंने अपनी नवविवाहिता पुत्रवधू को एक अनोखा तोहफा भेंट किया। इसके बाद उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। महिला के इस कदम की हर कोई सराहना कर रहा है।
यूपी: सास ने नई-नवेली बहू को तोहफे में दी ऐसी चीज, दूसरों के लिए बनी मिसाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलालपुर गांव निवासी बीना शर्मा के बेटे मोहित की शादी एक दिन पहले ही हुई थी। दुल्हन ने जब घर में प्रवेश किया तो सास बीना ने अपनी पुत्रवधु को शौचालय उपहार में दिया। प्रशासन की टीम ने सरकारी मदद देने की कोशिश की। लेकिन उसने 12 हजार रुपये की मदद भी लौटा दी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने महिला के इस कदम की सराहना की।
शौचालय के लिए उन्होंने खुद ही रुपये जुटाए और शौचालय का निर्माण करा दिया। प्रशासन की टीम घर पहुंची और योजना के माध्यम से शौचालय निर्माण कराने की बात कही। लेकिन बीना शर्मा ने आर्थिक मदद लेने से इंकार कर दिया। सोमवार को विश्व शौचालय दिवस पर प्रशासन की टीम की मौजूदगी में बीना शर्मा ने पुत्रवधू को शौचालय भेंट किया। बीडीओ कृष्णपाल मान, दीपक पाल, फारूख, अशोक और सुधा मौजूद रहे।
समाज के लिए प्रेरणा
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखे। शौचालय का निर्माण कराकर बीना शर्मा अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। यह सराहनीय कदम है।
शौचालयों की कराई गई सफाई
विश्व शौचालय दिवस पर नगर पंचायत छपरौली में चेयरमैन संजीव कुमार एवं ईओ मनीष चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लिपिक तहजूब ने स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी। पब्लिक स्कूल और सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई कराई गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक फईम अखतर, विशाल कुमार, अनुज, सचिन, गुलाब, नरेश कुमार, सुधीर महेश भटनागर मौजूद रहे।