{"_id":"69982c3361286606c6062717","slug":"private-bus-collides-with-roadways-bus-on-nh-34-in-meerut-six-passengers-injured-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Meerut: एनएच-34 पर रोडवेज और प्राइवेट बस की जबरदस्त टक्कर, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Meerut: एनएच-34 पर रोडवेज और प्राइवेट बस की जबरदस्त टक्कर, छह यात्री घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में एनएच-34 पर रोडवेज बस के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही प्राइवेट बस टकरा गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग की हालत गंभीर है।
रोडवेज व प्राइवेट बस की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ में इंचौली थाने के सामने एनएच-34 पर गुरुवार दोपहर रोडवेज बस के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही प्राइवेट बस टकरा गई। हादसे में करीब छह यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जाम की स्थिति बन गई।
Trending Videos
बिजनौर जा रही थी रोडवेज बस, मवाना जा रही थी प्राइवेट बस
जानकारी के अनुसार खतौली डिपो की रोडवेज बस बिजनौर जा रही थी, जबकि पीछे चल रही प्राइवेट बस मवाना की ओर जा रही थी। कट पर अचानक सामने वाहन आने से रोडवेज चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे की बस टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग गंभीर, अन्य को मामूली चोट
टक्कर में प्राइवेट बस में आगे की सीट पर बैठे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को निजी एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
हादसे के बाद पुलिस ने दोनों बसों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एक यात्री की हालत गंभीर है और प्राइवेट बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।