साहब आज छोड़ दो, कल फास्टैग लगवा लेंगे, साहब इतनी पैनल्टी हम नहीं दे सकेंगे। हमें तो यह पता था कि मंगलवार से फास्टैग की व्यवस्था की जाएगी। मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर रात 12 बजते ही फास्टैग व्यवस्था शुरू कर दी गई। टोल पर आने वाले बिना फास्टैग वाहनों से दोगुना टैक्स वसूला गया। जिससे टोल पर जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
अमर उजाला लाइव: साहब आज छोड़ दो, कल लगवा लेंगे फास्टैग, तस्वीरों में देखें कैसा था रात 12 बजे का नजारा
रात में पौने 12 बजे से ही टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा मैनेजर प्रदीप चौधरी व सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान टीम के साथ लेन में पहुंचे। उन्होंने दोनों और कर्मचारियों के साथ फास्टैग व्यवस्था शुरू कराई। 12 बजते ही सभी लेन से बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना चार्ज लिया जाने लगा। सबसे पहले एक नंबर लेन पर मल्टी एक्सल वाहन से एक हजार रुपये के वसूली की गई। वह बार बार कह रहा था कि साहब आज छोड़ दो, कल फास्टैग लगवा लेंगे, टोल प्रबंधन सख्ती के साथ दोगुना चार्ज वसूला। इसके पीछे राजेंद्र सिंह दिल्ली से उत्तराखंड टैक्सी से जा रहे थे उसे 170 रुपये देने पड़े।
लेन में ही लगवा लिया फास्टैग
निशांत चौधरी दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे, जब उसने पूछा कि जाम कैसा लगा हुआ है तो फास्टैग लगा रहे एयर टेल कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि जिन गाड़ियों पर फास्टैग नहीं है, उनको डबल चार्ज देना पड़ रहा है। उसने तत्काल ही चलते हुए लेन में दो सौ रुपये में फास्टैग लगवाया और सौ रुपये रिचार्ज के साथ वह फास्टैग से निकल गया। वहीं, रुड़की निवासी हरिराज की कार में भी फास्टैग नहीं लगा था, फास्टैग लगवाने के बाद ही वह अपनी कार से निकल सके।
सहारनपुर से अजीत कुमार एक शादी में गाजियाबाद जा रहे थे, उनकी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा हुआ था। उन्हें भी डबल चार्ज देकर जाना पड़ा। लेन नंबर 11 में रहीस अहमद अपने परिवार के साथ बिजनौर से बागपत जा रहे थे, उनकी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा था। उसको लेकर काफी नोकझोंक हुई, लेकिन फिर उसे डबल चार्ज देकर जाना पड़ा। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लोकल वाहन चालकों से ज्यादा नोकझोंक हुई। हालांकि टोल पर पुलिस भी मौजूद रही।
ऐसे की गई वसूली
85 170
155 210
310 620
500 1000
फास्टैग से ये होगा लाभ
- टोल पर जाम से राहत मिलेगी
- डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा
- जाम से बचने के साथ साथ ईंधन की बचत होगी।
- फास्टैग लगे वाहन बिना रोकटोक के निकल सकेंगे।
- बिना फास्टैग वालों से दोगुना चार्ज लिया

कमेंट
कमेंट X