फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two students on a bike injured after being hit by a car; condition critical.

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र घायल, हालत गंभीर

Fri, 31 Jul 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two students on a bike injured after being hit by a car; condition critical.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। दिल्ली-देहरादून हाईवे डाबका कट के पास शुक्रवार को दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार रोहटा के शाहपुर-जैनपुर गांव निवासी छात्र अश्वनी व अक्षय सिर में चोट लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी चालक व उसकी कार को लेकर थाने आ गई। छात्र के पिता दीपक ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
रोहटा रोड स्थित शाहपुर-जैनपुर गांव निवासी दीपक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनके बेटे अश्वनी ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को वह अपने दोस्त रोहटा रोड निवासी अक्षय के साथ कोचिंग सेंटर में बात करने के लिए कंकरखेड़ा गया था। दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। डाबका कट के पास कार चालक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी कार चालक गाजियाबाद के लोनी निवासी ज्ञान के साथ कार में एक युवती भी थी। पुलिस आरोपी चालक को लेकर थाने आ गई। युवती अन्य वाहन से गाजियाबाद चली गई। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि आरोपी चालक पुलिस हिरासत में है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed