सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman cheated of Rs 1.07 crore on the pretext of huge profits

Meerut News: मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से 1.07 करोड़ की ठगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 1.07 crore on the pretext of huge profits
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मोदीपुरम (मेरठ)। ब्याज पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ग्रेटर अप्पू एनक्लेव निवासी महिला रितु सिंह से करीब 1.07 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पल्लवपुरम थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में रितु सिंह ने बताया कि वह 81 ग्रेटर अप्पू एनक्लेव में किराए पर रहती हैं। नवंबर 2025 में उसकी मुलाकात काॅलोनी निवासी रेनू तोमर नाम की महिला से हुई। उसने खुद को फाइनेंस का काम करने वाली बताया। इसके साथ ही व्यापार में पैसा लगाने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। शुरुआत में आरोपी ने थोड़ी रकम पर लाभ देकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद पीड़िता को अधिक धन निवेश के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़िता ने अपने व परिवार के खातों की राशि, नकदी और आभूषण गिरवी रखकर करीब एक करोड़ 7 लाख 65 हजार रुपये आरोपी और उसके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय तक आरोपी लाभांश देती रही, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया और टालमटोल करने लगी। रितु सिंह के अनुसार, आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नंबर देकर बात करने को कहा लेकिन उन्होंने भी पहचान से इनकार कर दिया। जब पीड़िता ने सख्ती दिखाई तो आरोपी पक्ष ने धमकी देना शुरू कर दिया और रुपये लौटाने से साफ मना कर दिया। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर कई लोगों को इसी तरह ठगा है। मामले में पीड़िता ने सभी लेन-देन के साक्ष्य पुलिस को सौंपे और रेनू तोमर, हिमांशु, कशिश, करन मलिक को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed