सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   30 minutes of heavy rain bring relief from the heat; temperature drops by one degree.

Mirzapur News: 30 मिनट की तेज बारिश ने दी तपिश से राहत, एक डिग्री गिरा तापमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
30 minutes of heavy rain bring relief from the heat; temperature drops by one degree.
बारिश के बीच बरियाघाट मार्ग पर छाता ओढ़कर गुजरता साइकिल सवार।- संवाद।
विज्ञापन
दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा से पुलिस लाइन में गिरा नीम का पेड़

- एक डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, उमस से परेशान लोगों के चेहरे खिले
मिर्जापुर। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बुधवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। दिनभर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के बीच दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के लिए हुई तेज बारिश से वातावरण खुशनुमा हो गया। बारिश के बाद तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने राहत की सांस ली।
बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद नगर क्षेत्र में आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण पुलिस लाइन परिसर में एक पुराना नीम का पेड़ धराशायी हो गया। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बारिश के दौरान मंडलीय चिकित्सालय, कचहरी समेत कई स्थानों पर सड़क किनारे जलभरव हो गया। वहीं, घरों से बाहर निकले लोगों ने ठंडी हवाओं और बारिश का आनंद लिया। हालांकि कुछ इलाकों में घरों के भीतर उमस बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं बारिश हुई तो कहीं केवल बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने इसे खरीफ फसलों के लिए लाभकारी बताया। देर शाम तक जिले के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, इससे मौसम में ठंडक घुल गई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ मानसून के आगमन की उम्मीद भी जगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलिया : दोपहर बाद अलग-अलग क्षेत्रों में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।
जिगना : आसमान में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, लेकिन अधिकांश स्थानों पर पानी की छींटें भी नहीं पड़ीं।

बारिश के बीच बरियाघाट मार्ग पर छाता ओढ़कर गुजरता साइकिल सवार।- संवाद।

बारिश के बीच बरियाघाट मार्ग पर छाता ओढ़कर गुजरता साइकिल सवार।- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed