सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Humid heat adds to the woes; even coolers and fans prove ineffective.

Mirzapur News: उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, कूलर-पंखे भी बेअसर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Humid heat adds to the woes; even coolers and fans prove ineffective.
तेज धूप से बचाव के लिए एक गमछे के सहारे सन्नाटे में तब्दील ग्रामीण सड़क पर गुजरते बच्चे।-संवाद। - फोटो : 1
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से बढ़ी बेचैनी, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

मिर्जापुर। मानसून की दस्तक से पहले जिले में गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, लेकिन एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से न्यूनतम तापमान 30 तक पहुंच गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और दिनभर लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं।
दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलते दिखे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। भीषण गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जल स्रोतों के आसपास उनकी आवाजाही बढ़ गई है। गर्मी का आलम यह है कि घरों में चल रहे कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि ने उमस और गर्मी दोनों को बढ़ा दिया है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोग धूप में बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन

— शिव मंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed