सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Body of a young man found in the bushes near the new railway track.

Mirzapur News: नई रेल पटरी के पास झाड़ी में मिला युवक का शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in the bushes near the new railway track.
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासाबघौरा के पट्टी गांव के पास की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासाबघौरा के पट्टी गांव में नई रेल पटरी के पास झाड़ी में रविवार सुबह घर से 500 मीटर दूर सुग्गीलाल (30) का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने फ़ोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव का शिनाख्त की। मौके पर पहुंची रामकली ने पुत्र सुग्गीलाल (30) निवासी बरी दुबे थाना जिगना के रूप में शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई महेंद्र ने बताया कि सुग्गीलाल तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। शादी नहीं हुई थी। पांच दिन से घर से लापता था। परिवार के लोग खोजबीन रहे थे। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है लेकिन उसके परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते इसलिए शव को पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed