{"_id":"6a3840f56e0e84cdf1056c8e","slug":"maternity-check-ups-to-be-conducted-at-the-womens-hospital-relief-from-having-to-rush-to-the-divisional-hospital-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155802-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महिला अस्पताल में ही होगी प्रसूताओं की जांच, मंडलीय अस्पताल की दौड़ से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महिला अस्पताल में ही होगी प्रसूताओं की जांच, मंडलीय अस्पताल की दौड़ से राहत
विज्ञापन
महिला अस्पताल में गर्भवती के लिए खुला पैथालाजी । स्रोत- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। गर्भवती महिलाओं को अब खून और अन्य महत्वपूर्ण जांचों के लिए मंडलीय अस्पताल की केंद्रीय पैथोलॉजी तक नहीं जाना पड़ेगा। जिला महिला अस्पताल में पैथोलॉजी जांच के लिए कलेक्शन सेंटर की सुविधा शुरू कर दी गई है।
इससे प्रसूताओं को राहत मिलेगी। अब परिसर में ही अधिकांश जरूरी जांचें उपलब्ध होने से जहां समय की बचत होगी। भीड़ और लंबी कतारों की समस्या से भी निजात मिलेगी।
अब तक मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मंडलीय अस्पताल की केंद्रीय पैथोलॉजी में मंडलीय अस्पताल के मरीजों के साथ जिला महिला अस्पताल से आने वाली गर्भवती महिलाओं की भी जांच होती थी। एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
खासकर गर्भवती महिलाओं को भीड़ और लंबी कतारों के कारण काफी परेशानी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डॉ. सचिन किशोर ने जिला महिला अस्पताल परिसर में अलग से पैथोलॉजी सुविधा शुरू कराई है।
यहां बायोकेमिस्ट्री और हार्मोन संबंधी जांचों के साथ रक्त परीक्षण, थायराइड, लिवर, किडनी और शुगर की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इससे गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए केंद्रीय पैथोलॉजी नहीं जाना पड़ेगा। महिला अस्पताल परिसर में ही जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे और रिपोर्ट भी वहीं उपलब्ध कराई जाएगी।