सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Assault during family dispute; younger brother and nephew injured.

Mirzapur News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, छोटा भाई और भतीजा घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Assault during family dispute; younger brother and nephew injured.
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के बार गांव का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। क्षेत्र के बार गांव में शनिवार रात को दो भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद में मारपीट हो गई। इसमें लाठी-डंडा फावड़े से हमले में सौरव मिश्रा (50) और शिवम मिश्रा (25) घायल हो गए। दोनों घायल पिता और पुत्र को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। राजगढ़ थानाध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि बार गांव निवासी सौरभ मिश्रा का आरोप लगाया कि शनिवार की रात संतोष मिश्रा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें देखते ही देखते लाठी व फावड़ा चलने लगा। सौरभ के बड़े भाई संतोष व उनके दो बेटों अंकित और उत्कर्ष ने फावड़े से प्रहार किया। इसमें सौरव का सिर फट गया। शिवम घायल हो गया।
पीड़ित की सूचना पर पहुंची, पीआरवी की टीम ने घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने उन्हें मिर्जापुर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात चिकित्सा सर्वेश कुमार ने बताया कि हादसे में पुलिस के साथ अस्पताल आए। दोनों घायलों का उपचार किया। इसमें एक के सिर में गंभीर चोट व हाथ टूटने के कारण उन्हें ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो भाइयों में घरेलू विवाद में हुई मारपीट में दो घायल हो गए हैं। मारपीट की तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed