सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women were sleeping outside the house; thieves made off with jewelry and cash worth four lakh rupees.

Mirzapur News: घर के बाहर सो रही थीं महिलाएं, चार लाख के जेवर और नकदी समेट ले गए चोर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women were sleeping outside the house; thieves made off with jewelry and cash worth four lakh rupees.
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव में शनिवार की रात चोरों ने ऊषा देवी के घर से चार लाख रुपये के गहने और दो हजार रुपये नकद चुरा लिए। जब चोरी हुई तो महिलाएं घर के बाहर सोई हुई थीं। तिलठी निवासी उषा देवी के घर 27 अप्रैल को बेटी की शादी थी। इसी सिलसिले में उषा देवी की बेटी अंजली देवी भी ससुराल से मायके आई हुई थी। घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। रविवार रात को महिलाएं घर में बाहर से कुंडी लगाकर दरवाजे के बाहर सो रही थीं। शनिवार रात चोर किसी तरह घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे अंजली देवी के बॉक्स को घर से करीब 150 मीटर दूर सीवान में ले जाकर तोड़ दिए। उसमें से सोने की चेन, मंगलसूत्र, बाली, अंगूठी, कर्णफूल, चांदी की पेटी आदि जेवरात निकाल लिए। इसके अलावा घर में रखे ऊषा देवी की कर्णफूल, करधन और कुछ नकद भी चोर उठा ले गए।

चोरी के बाद चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से लगाकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए। सोमवार सुबह जब महिलाओं ने दरवाजा खोलना चाहा तो अंदर से बंद मिला। ऊषा ने पड़ोसियों को बुलाया। सीढ़ी के सहारे छत से घर में उतरकर अंदर से कुंडी खोली। घर के अंदर सारा सामान बिखरा था और अंजली का बक्सा गायब था। घटना की सूचना ऊषा देवी के देवर मनोज यादव ने चेतगंज पुलिस चौकी पर दी। थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मनोज यादव की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed