सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Yoga is not merely an exercise, but a complete way of life: Ashish Patel

योग व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन पद्धति है : आशीष पटेल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Yoga is not merely an exercise, but a complete way of life: Ashish Patel
राजकीय इंटर कालेज में योगाभ्यास करते कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व विधायक गण, सोशल मीडिया
विज्ञापन
- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में हुआ आयोजन, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

जिला मुख्यालय के साथ चार तहसीलों, 12 ब्लॉकों, चार पार्कों, फतहा घाट, चुनार किला और ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए
मिर्जापुर। योग दिवस पर जिले का मुख्य समारोह महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन पद्धति है। इस अवसर पर कोलकाता में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी और झांसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विधायकगण ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम और सीडीओ ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आशीष पटेल ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, बल्कि मानसिक तनाव में कमी, सकारात्मक सोच तथा आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। आज विश्व के करोड़ों लोग भारतीय ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर को अपनाकर स्वस्थ एवं सुखी जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि योग की हमारे देश में लगभग 5,000 वर्ष से अधिक पुरानी परंपरा रही है। एमएलसी विनीत सिंह, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, छानबे विधायक रिंकी कोल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने प्रतिदिन योग करने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं विधायकों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं योग प्रशिक्षक बीके वीरेंद्र सिंह मरकाम ने किया। सीडीओ विशाल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सभी मंडलों में हुआ योगाभ्यास
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की ओर से जिले के सभी मंडलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लालडिग्गी के राजकीय पार्क में नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया। नगर विधानसभा क्षेत्र के कोन मंडल अंतर्गत पुरजागीर गांव स्थित डॉ. टमटम हॉस्पिटल में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी ने की। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर मौर्य, दीपक सिंह, उमेश सिंह, मनोज दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed