फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for legal action against Nazia Elahi Khan

Mirzapur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

Fri, 17 Jul 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for legal action against Nazia Elahi Khan
जिला​धिकारी को पत्रक देने जाते मरकजी सुन्नी जमीअते ओलमा ए हिंद  के कार्यकर्ता, सोशल मीडिया
जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को मरकज़ी सुन्नी जमीअते ओलमा-ए-हिंद के सदस्यों ने प्रदर्शन कर नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया पर पैग़म्बरे इस्लाम के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया। सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। मरकज़ी सुन्नी जमीअते ओलमा-ए-हिंद के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पैगंबरे इस्लाम और हज़रत आयशा के संबंध में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

मरकज़ी सुन्नी जमीअते ओलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष एवं शहर काजी मौलाना नजम अली खान ने कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम और हज़रत आयशा के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी से करोड़ों मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान सचिव मौलाना नौशाद आलम हबीबी, मौलाना नूरुल इस्लाम, मौलाना शम्सुद्दीन, मो. अशफाक खान, मो. कलीम, कासिम अली, हाफिज़ फरीद साबरी, हाफिज़ अशफाक अहमद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed