{"_id":"6a5940ad1fa01c6fb5082c0e","slug":"swimmer-drowns-while-bathing-at-siddhnath-dari-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-157436-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सिद्धनाथ दरी में नहाते समय तैराक की डूबने से हुई माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सिद्धनाथ दरी में नहाते समय तैराक की डूबने से हुई माैत
विज्ञापन
सिद्धनाथ की दरी में डूबा युवक राकेश साहनी। स्रोत-परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सक्तेशगढ़। पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बाबा सिद्धनाथ की दरी में बुधवार दोपहर पिकनिक के दौरान स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह सर्च अभियान के दौरान उसका शव बरामद किया गया।
वाराणसी निवासी राकेश साहनी (35) अपने 15 साथियों के साथ बाबा सिद्धनाथ की दरी घूमने आया था। सभी ने पहले दरी के पास बैठकर बाटी-चोखा, दाल-चावल का भोजन किया। इसके बाद वे स्नान के लिए कुंड की ओर गए। इसी दौरान राकेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
काफी देर तक राकेश के दिखाई न देने पर साथियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शाम को सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कराई। रातभर चले सर्च अभियान के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे राकेश का शव पानी में दिखाई दिया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई मुकेश साहनी ने बताया कि राकेश दो भाइयों में बड़ा था। वह अच्छा तैराक था और पुलिस के साथ गोताखोरी एवं राहत कार्यों में भी सहयोग करता था।
परिजनों का मानना है कि संभवतः वह किसी पत्थर से टकराकर बेहोश हो गया होगा, अन्यथा वह तैरकर बाहर निकल सकता था। चुनार क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव ने बताया कि सिद्धनाथ की दरी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हुई है।