फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Pahadi Block premises were cleaned, and plastic waste was sent to Gopalpur.

Mirzapur News: पहाड़ी ब्लॉक परिसर की हुई सफाई, प्लास्टिक कचरा गोपालपुर भेजा गया

Fri, 17 Jul 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The Pahadi Block premises were cleaned, and plastic waste was sent to Gopalpur.
पहाड़ी ब्लाक परिसर से कचरे को पिकप से दूसरी जगह ले जाते हुए फोटो, संवाद
पहाड़ी ब्लॉक में 163 सफाई कर्मी तैनात होने के बावजूद ब्लॉक मुख्यालय में गंदगी का आलम था। इस संबंध में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। दो दिन तक चले विशेष अभियान में ब्लॉक परिसर और बीडीओ कार्यालय के पीछे लंबे समय से फैली गंदगी साफ करा दी गई। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कृष्ण कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद रहकर सफाई कार्य की निगरानी की।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय में गंदगी के अंबार को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। उनका कहना था कि जब मुख्यालय की यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बीच मुख्यालय की बदहाल सफाई व्यवस्था भी सवालों के घेरे में थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद सफाई कर्मियों को लगाकर पूरे ब्लॉक परिसर से झाड़-झंखाड़, प्लास्टिक कचरा और अन्य गंदगी हटाई गई। सफाई होने से ब्लॉक मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बरसात के मौसम में बीडीओ कार्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन और घनी झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता था, जिससे लोगों में भय बना रहता था।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक कचरे को गोपालपुर ग्राम पंचायत स्थित वेस्ट मैनेजमेंट मशीन पर भेज दिया गया है।

पहाड़ी ब्लाक परिसर से कचरे को पिकप से दूसरी जगह ले जाते हुए फोटो, संवाद

पहाड़ी ब्लाक परिसर से कचरे को पिकप से दूसरी जगह ले जाते हुए फोटो, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed