सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Auto driver arrested for trying to crush TSI and constable

Moradabad News: टीएसआई और सिपाही को कुचलने की कोशिश, ऑटो चालक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Auto driver arrested for trying to crush TSI and constable
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो चालक ने टीएसआई और सिपाही को कुचलने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

टीएसआई रामकुमार गौतम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि शुक्रवार की शाम 4:35 बजे वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के सामने ड्यूटी कर रहे थे। उनके साथ सिपाही गौरव राणा और दो पीआडी जवान भी ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो चालक रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो पर आकर रुका और सवारियां बैठाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने उसे वहां ऑटो हटाने के लिए कहा तो चालक अभद्रता करने लगा। इसके बाद उसने ऑटो को तेजी के साथ टीएसआई के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। जिसमें वह चोटिल हो गए। उनका मोबाइल भी टूट और वर्दी भी फट गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने ऑटो नंबर के आधार पर उसके चालक के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed