सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Clouds engulf Moradabad division, temperatures drop amid drizzle, bringing relief from heat people

UP Weather: मुरादाबाद मंडल में छाए बादल, बूंदाबांदी के बीच गिरा तापमान, लोगों को गर्मी से राहत

अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद) Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 04 Apr 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद मंडल में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही बीच-बीच में बूंदाबांदी भी जारी है। तेज हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Clouds engulf Moradabad division, temperatures drop amid drizzle, bringing relief from heat people
छाए रहे हल्के बादल
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में देर रात से ही तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी जारी रही। इसका असर शनिवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी जारी है। इससे  मौसम सुहावना होने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Trending Videos


इससे पहले शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात होते-होते मौसम का मिजाज और बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई, लेकिन बाद में व्यवस्था बहाल कर दी गई। वहीं, बारिश और हवाओं के चलते रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ था।

हालांकि अब मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed