सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Harish was establishing a network in educational institutions

Moradabad News: शिक्षण संस्थानों में नेटवर्क खड़ा कर रहा था हारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Harish was establishing a network in educational institutions
विज्ञापन
मुरादाबाद। संदिग्ध आतंकी हारिश केवल एक कॉलेज तक सीमित नहीं था, वह मुरादाबाद समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई शिक्षण संस्थानों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रहा था। वह आकाओं से मिले निर्देश पर शिक्षण संस्थानों के छात्रों को अपने साथ छोड़ रहा था। यह बात एटीएस की पूछताछ में सामने आई है।
Trending Videos

सहारनपुर निवासी हारिश मुरादाबाद के एक कॉलेज से बीडीएस कर रहा था। वह कॉलेज के ही हॉस्टल में शामली निवासी छात्र के साथ रहता था। वह ज्यादा समय कमरे में ही रहता और मोबाइल व लैपटॉप पर देर रात तक व्यस्त रहता था। ऑनलाइन ही आईएस के संपर्क में आया था। एटीएस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। 15 मार्च को लखनऊ से आई एटीएस ने हारिश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे लखनऊ ले गई थी। एटीएस ने मंगलवार को उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि हारिश मुरादाबाद के अलावा, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा के बड़े-बड़े कॉलेजों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रहा था। वहां के छात्रों को अपने साथ छोड़ रहा था। वह अपने साथ छात्रों की एक बड़ी फौज तैयार कर रहा था। एटीएस ने इसके अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed