सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Two Dead After Electric Pole and Wall Collapse During Severe Storm

Sambhal: तेज आंधी से बिजली का खंभा और दीवार गिरने से दो की मौत, आदमपुर में भरभराकर गिरा मकान, पांच लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 13 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव गंगहेटा में तेज आंधी में खंभा गिरने से नेमवती और दीवार गिरने से भगवान सिंह की माैत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। 

Sambhal: Two Dead After Electric Pole and Wall Collapse During Severe Storm
संभल में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव गंगहेटा में तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया। इसमें दो लोगों की जान चली गई है। गंगहेटा निवासी नेमवती (32) की बिजली के खंभे की चपेट में आने और भगवान सिंह (32) की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending Videos


नेमवती पत्नी दुर्वेश की शादी धनारी थाना क्षेत्र के गांव हरफरी में हुई थी। उनके पति का निधन नवंबर 2025 में बीमारी के चलते हो चुका था। नेमवती के तीन बच्चे हैं। वह 28 अप्रैल को अपने परिवार में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब तेज आंधी और बारिश आई, तो वह पशुशाला से अपने घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक शीशम का पेड़ टूटकर बिजली के केबल पर गिर गया। पेड़ के वजन से बिजली का खंभा नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में नेमवती आ गई। उनके भाई और आसपास के लोगों ने उन्हें खंभे के नीचे से निकाला।

इसके बाद उपचार के लिए ले गए। उपचार को जाते समय मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर गांव निवासी भगवान सिंह घर के बाहर बनी झोपड़ी को तेज आंधी से बचाने के लिए पकड़कर खड़े हो गए थे। इस दौरान ही दीवार उन पर गिर गई। ग्रामीणों ने बाहर निकाला और संभल के अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद जाते समय दम तोड़ दिया। भगवान सिंह की पत्नी पूजा ने बताया कि उनके पति खेती किसानी करते थे। प्राकृतिक आपदा में जान चली गई। बेटे प्रवेंद्र और बेटी मीनाक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed