{"_id":"616b2f432b799b60c3373795","slug":"the-effect-of-the-accident-on-rail-operation-remained-on-the-second-day-as-well-city-news-mbd4063961172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी रहा रेल संचालन पर हादसे का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी रहा रेल संचालन पर हादसे का असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। कानपुर में मालगाड़ी के पटरी से उतरने का असर दूसरे दिन भी रेल संचालन पर हुआ। जिस कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से मुरादाबाद पहुंचीं। शुक्रवार सुबह सवा चार बजे कानपुर-इटावा रूट पर मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी। जिसकी वजह से दिल्ली-कानपुर रेल मार्ग देर शाम तक बाधित रहा।
इस दौरान कई गाड़ियों को लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद होकर गुजारा गया था। इस का असर शनिवार को भी रहा। कई ट्रेनें मुरादाबाद में देरी से पहुंचीं। जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद, न्यू जलपाई गुड़ी और सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस ट्रेनें चार से साढ़े चार घंटे देरी से चलीं।
मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस देरी से रवाना की गई। ट्रेनों के देरी से चलने से मुसाफिरों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं।