सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The wedding procession returned without the bride; the groom's father demanded action.

Moradabad: निकाह की सभी रस्में हो गई थी पूरी, तभी दोनों पक्षों में हो गया विवाद, बिना दुल्हन के लौटी बरात

अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
सार

ठाकुरद्वारा में निकाह की रस्में पूरी होने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद बिना दुल्हन के बरात वापस चली गई। मामले की जांच पुलिस कर रही है। 

The wedding procession returned without the bride; the groom's father demanded action.
पुलिस कर रही जांच - फोटो : i
विज्ञापन

विस्तार

निकाह के दौरान विवाद हो जाने से दुल्हन के बिना ही बरात लौट गई। इस मामले में दूल्हे के पिता ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।  एक युवक की बरात दो अप्रैल को क्षेत्र के एक गांव में गई थी। निकाह सहित शादी की सभी रस्में पूरी हो गई थीं।

Trending Videos


दुल्हन को विदा करने और सलामी की रस्म चल रही थी। तभी सलामी की रस्म के दौरान दूल्हा अपने बड़े भाई की सलामी की रस्म न होने से नाराज हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी और नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होने पर दुल्हन के परिजनों ने उसे दूल्हे के साथ भेजने से मना कर दिया। इस पर दूल्हा बिना दुल्हन के ही बरात को लेकर अपने घर वापस लौट आया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने मामले को निपटाने का प्रयास किया लेकिन समझौता नहीं हो सका।

इस पर दूल्हे के पिता ने पुलिस को दुल्हन पक्ष के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। दूल्हे के पिता ने कहा कि या तो उसके यहां दुल्हन भेजी जाए या उसे शादी में हुआ खर्च दुल्हन पक्ष से दिलाया जाए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने कहा कि शिकायत की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed