{"_id":"69d1e3190188fcac490a2e02","slug":"up-former-village-head-s-son-shoots-bjp-leader-s-cousin-moradabad-police-arrest-father-and-son-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा नेता के फुफेरे भाई को पूर्व प्रधान के बेटे ने मारी गोली, मुरादाबाद पुलिस की गिरफ्त में पिता-पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा नेता के फुफेरे भाई को पूर्व प्रधान के बेटे ने मारी गोली, मुरादाबाद पुलिस की गिरफ्त में पिता-पुत्र
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा नेता के फुफेरे भाई को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि पीड़ित का रेलवे में लोको पायलट के ताैर पर चयन हो गया है।
अशोक सागर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र के गांव उत्तमपुर बहलोलपुर में शनिवार की शाम करीब सात बजे पूर्व प्रधान कर्मवीर के बेटे रोहित ने भाजपा नेता किशन लाल जाटव के फुफेरे भाई अशोक सागर (25) को गोली मार दी। अशोक की कनपटी में गोली लगी है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अशोक के पिता का कहना है कि उसके बेटे का रेलवे में लोको पायलट के पद पर चयन हो गया है।
Trending Videos
इसी बात से चिढ़कर आरोपी ने अपने पिता के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य एवं ऑटो यूनियन नेता किशन लाल जाटव के फूफा सोमपाल सिंह मझोला के उत्तम पुर बहलोलपुर गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमपाल सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटों में दूसरे नंबर के बेटे अशोक सागर का रेलवे में लोको पायलट के पद पर चयन हुआ है। बीस अप्रैल को उसे ट्रेनिंग पर जाना था। इसी बात को लेकर पूर्व प्रधान कर्मवीर और उसका बेटा रोहित अशोक सागर से चिढ़ रहे थे। शनिवार की रात करीब सात बजे अशोक गांव में ही जीवन सिंह के मकान के पास खड़ा था।
इसी दौरान वहां रोहित और उसका पिता कर्मवीर आ गया। रोहित ने तमंंचे से अशोक के सिर में गोली मार दी। जिसमें वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर सोमपाल और उनके दो बेटे शिव कुमार और लवकुश भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए।
परिजन घायल को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करा दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।