फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Axes and sticks were recovered from youths involved in the Kanwariya crowd.

Muzaffarnagar News: कांवड़ियों की भीड़ में शामिल युवकों से बरामद हुए फरसे और डंडे

Wed, 12 Aug 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Axes and sticks were recovered from youths involved in the Kanwariya crowd.
-यह कार्रवाई मंगलवार तड़के डाक कांवड़ वाहनों के जिले में प्रवेश के बाद की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डाक कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने लाठी, डंडे और फरसे लेकर चल रहे बाइक सवार युवकों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने चार दर्जन से अधिक डंडे और तीन फरसे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मंगलवार तड़के डाक कांवड़ वाहनों के जिले में प्रवेश के बाद की गई।
पुलिस ने ऐसे युवकों पर शिकंजा कसते हुए उनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। कई युवकों को शामली मार्ग पर डंडे व फरसे लहराते हुए देखा गया था। डाक कांवड़ियों की अधिक संख्या को देखते हुए जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शिव चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस युवकों की पहचान कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान अराजक युवकों से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन युवकों से यह सामान मिला है, वे कांवड़िये नहीं थे।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के से डाक कांवड़ के वाहन जिले में दौड़ने लगे थे। बड़े वाहन रामपुर तिराहा और पानीपत खटीमा मार्ग से गुजरे। हालांकि, दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर सवार कांवड़िये शहर के शिव चौक से होकर गुजरे। उन्होंने शिव मूर्ति की परिक्रमा की और आगे बढ़े। डाक कांवड़ियों की भीड़ के बीच जब बाइक सवार युवक डंडे व फरसे लेकर जाने लगे, तो पुलिस तुरंत सतर्क हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed