{"_id":"6a441dcd5ccaad635a03b01b","slug":"sanjay-faction-wins-the-gur-khandsari-and-grain-merchants-association-election-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-174785-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंंटस एसोसिएशन के चुनाव में संजय गुट विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंंटस एसोसिएशन के चुनाव में संजय गुट विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंंटस एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए मंगलवार दोपहर में चुनाव हुआ। यह प्रक्रिया देर शाम संपन्न हुई। चुनाव में संजय मित्तल गुट के सभी 31 सदस्य चुनाव में जीत गए। निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल बंसल को 30 व भाजपा नेता सचिन सिंघल को 29 वोट मिली। इस तरह एसोसिएशन की कार्यकारिणी में मित्तल गुट पूरी तरह काबिज हो गया हैं। इसी गुट की पिछली बार भी कार्यकारिणी थी।
एसोसिएशन की कार्यकारिणी के 31 सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल गुट के 31 सदस्यों ने नामांकन किया था। जबकि निर्दलीय के रूप में रिंकल बंसल व भाजपा नेता सचिन सिंघल ने नामांकन किया था। चुनाव को पिछले कई दिनों कूकड़ा मंडी के व्यापारियों में गहमागहमी थी।
एक बार तो कुछ व्यापारियों ने चुनाव अधिकारी जय प्रकाश मूंधडा के भाई के नामांकन को लेकर आपत्ति कर दी थी। तब यह नामांकन रद्द किया गया था। मंगलवार कूकड़ा मंडी में एसोसिएशन के कार्यालय में सुबह दस बजे शुरू हो गया था। जो चार बजे तक चला। चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी मतदान के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी सचिन सिंघल ने मतदान के दौरान प्राक्सी वोट डलवाने को लेकर आपत्ति जताई। कहा कि बिना आधार कार्ड के वोट नहीं डाली जाएगी। चुनाव शाम चार बजे तक चला। इसके बाद गिनती हुई। रात में चुनाव अधिकारी ने निर्णय घोषित किया।
चुनाव अधिकारी जय प्रकाश मूंधड़ा ने बताया कि कुल 252 वोट है। दो वोट रद्द रही। 239 में से निर्दलीय प्रत्याशी रिकंल बंसल को 30 व सचिन सिंघल को 28 वोट मिली। जीते हुए सदस्य अपने पदाधिकारियों का चुनाव करेंगेे।
पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि उनके सभी सदस्य जीत गए हैं। जल्द ही कार्यकारिणी बनाई जाएगी। उनका गुट पिछले 19 साल से व्यापारियों की सेवा करता आ रहा हैं।