{"_id":"6a441e271b566089960c585e","slug":"two-accused-found-guilty-in-the-murder-of-rajbir-of-mandi-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-174793-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मांडी के राजबीर की हत्या में दो अभियुक्तों पर दोष सिद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मांडी के राजबीर की हत्या में दो अभियुक्तों पर दोष सिद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में राजबीर (60) की 16 साल पहले की गई हत्या के मामले में दो अभियुक्तों पर दोष सिद्ध हो गया है। छह जुलाई को सजा के प्रश्न पर सुनवाई होगी। प्रधान पद की रंजिश में हत्या की वारदात अंजाम दी गई थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने सुनवाई की।
किसान राजबीर सिंह 24 अगस्त 2010 को अपने खेत पर गए थे। हमलावरों ने यहां गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। उनके बेटे वादी प्रदीप कुमार ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में गांव के ही अभियुक्त सहदेव उर्फ पप्पू और प्रमोद का नाम सामने आया। दोनों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया।
जांच में सामने आया कि अमित और विपिन शर्मा भी वारदात में शामिल रहे थे लेकिन इस बीच दोनों पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इसी वजह से आरोपपत्र में उनका नाम शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
प्रधान पद की रंजिश में हत्या की वारदात अंजाम दी गई थी। अभियोजन पक्ष ने अदालत में आठ गवाह पेश किए। दोनों अभियुक्तों पर दोष सिद्ध हुआ है।
-- -- -- -
मजदूरों के उत्पीड़न में आया राजबीर के परिवार का नाम
मांडी गांव के राजबीर की 16 साल पहले हत्या कर दी गई थी। वर्तमान में मांडी गांव के चर्चित दोना फैक्टरी मामले में उनके बेटे प्रदीप कुमार को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि पौत्र अंकित बालियान की तलाश चल रही है। आरोपी की ओर से अदालत में अंतरिम जमानत अर्जी दाखिल की गई है।