सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A synthetic hockey field will be built at Gandhi Stadium at a cost of Rs 9.26 crore.

Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में 9.26 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक हॉकी मैदान

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 05 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A synthetic hockey field will be built at Gandhi Stadium at a cost of Rs 9.26 crore.
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में हॉकी के सिंथेटिक खेल मैदान के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण पर करीब 9.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सिंथेटिक खेल मैदान से जिले के हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के और अधिक अवसर मिलेंगे। जलभराव की समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
Trending Videos

गांधी स्टेडियम में खेल सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विकास जारी है। पिछले वर्ष तीन करोड़ से अधिक धनराशि से बैडमिंटन कोर्ट, बास्केट बॉल कोर्ट, क्रिकेट पिच आदि का निर्माण कराया था। मैदान में होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान और हॉकी के सिंथेटिक मैदान का प्रस्ताव भेजा गया था। यह प्रस्ताव मार्च 2025 में शासन में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खेल सुविधाओं के विकास के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सक्रियता से प्रयास किया। उनके ही प्रयासों से हॉकी के सिंथेटिक मैदान की स्वीकृति मिल गई। शासन ने इसके निर्माण के लिए 9.26 करोड़ का बजट मंजूर किया है। सिंथेटिक मैदान के निर्माण से जिले के हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि इस मैदान के बन जाने से जलभराव की समस्या का समाधान भी हो जाएगा। स्टेडियम का आधा मैदान करीब चार फिट ऊंचा हो जाएगा।

वर्जन
पीलीभीत की प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। हॉकी के सिंथेटिक मैदान की स्वीकृति से यहां के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का सशक्त मंच और मौका मिलेगा। - जितिन प्रसाद, केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed