{"_id":"6983906afb68274fc6064971","slug":"leprosy-treatment-started-in-the-district-hospital-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-153165-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला अस्पताल में शुरू हुआ कुष्ठ रोग का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला अस्पताल में शुरू हुआ कुष्ठ रोग का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। त्वचा संबंधी कुष्ठ रोग के इलाज के लिए अब मरीजों को महंगी दवा के लिए इधर-उधर नही भटकना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल पहुंचने वाले कुष्ठ रोगियों को अब जांच के साथ दवाएं भी मिल जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल को दस कुष्ठ रोगियों के इलाज के लिए दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं हैं।
कुष्ठ रोग में शरीर में सुन्नपन, सफेद या लाल चकत्ते, घाव भरने में देरी आदि के लक्षण से धब्बे पड़ जाते हैं। यह शरीर के किन्हीं भाग में हो सकता है व इसमें उपचार नहीं होने से आजीवन की शिकायत भी बन सकती है। ऐसे गंभीर रोग का अभी तक जिला अस्पताल में उपचार शुरू नहीं हुआ था, सिर्फ मरीजों की जांचें हो जाती थीं।
दवाओं के लिए मरीजों को प्राइवेट मेडिकल की ओर रुख कर महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती थीं। कई बार लंबे समय तक चलने वाले महंगे इलाज के चलते लोग बीच में दवाएं लेना बंद कर देते थे। हाल ही में सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने कुष्ठ रोगियों के इलाज को लेकर गंभीरता दिखाई व जिला अस्पताल के त्वचा विभाग को दस मरीजों के लिए एक माह की दवाएं उपलब्ध कराई। कुष्ठ रोग इलाज मल्टी ड्रग थैरेपी (एमडीटी) से किया जाता है।
वर्जन
कुष्ठ रोगियों के लिए अभी तक जिला अस्पताल में दवाएं उपलब्ध नहीं थी। 10 मरीजों की डोज से कुष्ठ रोगियों को उपचार शुरू किया जा रहा है। जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ेगी, और भी डिमांड भेज दी जाएगी। - डॉ. सत्यपाल सिंह, विभागाध्यक्ष त्वचा रोग
Trending Videos