सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The TAC member's investigation at Nehru Park lasted for one and a half hours and found several flaws.

Pilibhit News: नेहरू पार्क में डेढ़ घंटे तक चली टीएसी सदस्य की जांच, मिली कई खामियां

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 05 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The TAC member's investigation at Nehru Park lasted for one and a half hours and found several flaws.
विज्ञापन
पीलीभीत। टीएसी (तकनीकी सलाहकार समिति) जांच टीम बुधवार को करीब 1.97 करोड़ की लागत से नेहरू पार्क में कराए गए कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की जांच करने पहुंची। टीम ने पार्क में कराए गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची। खामियां मिलने पर जेई निर्माण से नाराजगी जताई। इसकी शिकायत सितंबर में नगरपालिका के 14 सभासदों ने मंडलायुक्त से की थी। लगभग डेढ़ घंटे तक टीएसी सदस्य जांच कर रिपोर्ट आख्या बनाकर लौट गए।
Trending Videos


सभासदों ने 25 सितंबर को बरेली में मंडलायुक्त से मिलकर नगर पालिका के विकास कार्यों पर सवाल उठाए थे। छह बिंदुओं पर लिखित शिकायत की थी। इसमें नगर पालिका की ओर से नेहरू पार्क में करीब 1.97 करोड़ की लागत से कराए गए सुंदरीकरण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया था। रेलिंग ढहने, दीवार गिरने, टाइल्स टूटने, लाइटें बंद होने आदि का आरोप लगाकर टीएसी जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश पर टीएसी जांच समिति गठित की गई। बुधवार की दोपहर टीएसी जांच टीम सदस्य राजेश कुमार नेहरू पार्क पहुंचे। उन्हें फर्श के उखड़ने, पुल पर लगी लाइटें गायब होने, पेड़ के कटान, वॉटर हार्वेस्टिंग बैठने की व्यवस्थाओं सहित तमाम खामियां मिलीं। उन्होंने अपने विभागीय अभियंताओं से कार्य की नाप-जोख भी कराई। जांच की जानकारी पर एकत्र हुए सभासदों व राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राकेश सिंह ने कई खामियां गिनाईं।
लगभग डेढ़ घंटे तक चली जांच के बाद वह आख्या रिपोर्ट बनाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान ईओ संजीव कुमार, जलकल जेई राजरानी, निर्माण जेई सत्येंद्र नाथ, एई आरइएस करन सिंह, जेई मनोज, सभासद चैतन्य गंगवार, पुष्पा उपाध्याय, शिखा वर्मा, रत्ना शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed