सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl who was set on fire had left her house and doused herself in a drain.

Pilibhit News: जलाई गई युवती ने घर से निकलकर नाले में गिरकर बुझाई थी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 05 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The girl who was set on fire had left her house and doused herself in a drain.
विज्ञापन
पूरनपुर। आग लगाकर जलाई गई मोहल्ला मदीना नगर की नूरी बी ने घर से निकलकर नाले में गिरकर आग बुझाई। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद उसके ससुराल वाले घर से भाग गए थे। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर विवाहिता के पति, सास, ससुर सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

थाना माधोटांडा के गांव न्यूरिया मल्लपुर के शमशेर खां ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि उसने अपनी पुत्री नूरी बी की शादी वर्ष 2018 में पूरनपुर के मुझा मार्ग के मदीना नगर निवासी फिरोज खां के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक चलता रहा। करीब एक साल पहले उसकी पुत्री को परेशान किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्री के ससुरालियों को कई बार समझाया गया। दो महीने पहले उसकी पुत्री अपने पति के साथ मायके में आकर रहने लगी। फिरोज के बीमार होने पर उसका इलाज भी कराया गया। दो फरवरी को फिरोज अपने घर लेकर चला गया। तीन फरवरी को पुत्री भी बुलाने पर ससुराल गई थी। आरोप है कि साजिश के तहत मंगलवार को उसकी पुत्री की पिटाई कर आग से जला दिया गया।
पुत्री जान बचाने के लिए घर के बाहर भागी और उसने नाली में गिरकर आग बुझाकर अपनी जान बमुश्किल बचाई। पुत्री के ससुराली पुलिस को मोबाइल पर घटना की सूचना देकर घर से भाग गए। प्राथमिकी में पीड़िता के पति फिरोज खां, सास रिहाना, ससुर महमूद खां, देवर आदिल उर्फ मीनू, अफरोज, ननद नसरीन को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed