{"_id":"69d80211fd95698b6c02144b","slug":"capacity-of-many-transformers-in-the-city-increased-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-157092-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर के कई ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर के कई ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई क्षमता
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार को क्षमता वृद्धि के लिए ट्रांसफार्मरों पर काम कराया गया। हालांकि अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती से शहर के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अन्य कारणों से भी बिजली कटौती हुई। इस तरह कहीं एक तो कहीं दो घंटे बिजली कटौती की गई।
शहर में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को बिजली निगम की ओर से शहर के अशोक कॉलोनी, माधोटांडा रोड, गौहनिया चौराहा और यशवंतरी चौराहे से क्राॅसिंग की ओर जाने वाले मार्ग पर क्षमता वृद्धि के लिए ट्रांसफार्मर को रखवाया गया। इससे इन इलाकों में अलग-अलग समय पर घंटों कटौती की गई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला नई बस्ती, एकता नगर, तुलाराम, कुंवरगढ़, सुनगढ़ी, अशरफ खां, साहूकारा, सिविल लाइंस साउथ, बल्लभ नगर, राजवी कॉलोनी आदि इलाकों में कटौती की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा।
जेई जहांगीर आलम ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में ट्रांसफार्मर पर क्षमता वृद्धि का काम कराया गया। इससे कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। संवाद
Trending Videos