{"_id":"6a6cef7084e96591800fef74","slug":"livestock-in-the-shardapar-villages-of-hazara-and-bhurjaniya-are-not-being-vaccinated-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165525-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदापार के गांव हजारा और भुरजनिया में पशुओं को नहीं हो पा रहा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदापार के गांव हजारा और भुरजनिया में पशुओं को नहीं हो पा रहा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव भुरजनिया और हजारा क्षेत्र में पशुओं को अभियान में टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। वजह शारदा नदी पार के दोनों गांव की भारत सरकार के एप पर लोकेशन पूरनपुर पशु चिकित्सालय क्षेत्र प्रदर्शित हो रही है। शारदा नदी पर पांटून पुल न होने से तहसील मुख्यालय से गांवों की दूरी 150 किलोमीटर पड़ रही है।
ग्राम पंचायत चंदिया हजारा के बीच से शारदा नदी बहती है। ग्राम पंचायत का गांव चंदिया हजारा, मजदूर बस्ती राहुलनगर तो नदी के इस ओर है। पंचायत के दो गांव भुरजनिया और हजारा नदी के पार हैं। खुरपका और मुंहपका रोग से रोकथाम को टीकाकरण 22 जुलाई से चल रहा है। गांव के हजारा और भुरजनिया के पशु पालकों के पशुओं को टीका नहीं लग रहा है। इसकी वजह नदी पार के दोनों गांव की भारत सरकार के एप पर जीपीएस लोकेशन पूरनपुर पशु चिकित्सालय क्षेत्र दर्शा रही है। पूरनपुर पशु चिकित्सालय से दोनों गांवों की दूरी नदी पर आवागमन के लिए पुल न होने से 150 किमी है।
चंदिया हजारा ग्राम पंचायत के प्रशासक वासुदेव कुंडू ने बताया कि नदी पार के गांव मुरैनिया गांधीनगर के पशु चिकित्सक से संपर्क करने पर उन्होंने दोनों गांव के पशुओं को टीकाकरण पूरनपुर पशु चिकित्सालय के माध्यम से होने की जानकारी दी। ग्राम पंचायत के प्रशासक ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए डायरेक्टर को पत्र लिखा गया है। संवाद