{"_id":"69c053797b8a196a3e09fbf5","slug":"long-race-for-kyc-agency-found-locked-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-155957-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केवाईसी के लिए लंबी दौड़, एजेंसी में लगा मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केवाईसी के लिए लंबी दौड़, एजेंसी में लगा मिला ताला
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र की रसूला फरदिया गैस एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ता संवाद
- फोटो : शहर की ईदगाह में शनिवार को नमाज अदा करते लोग।
Link Copied
विज्ञापन
अमरिया। गैस सिलिंडर और ई-केवाईसी कराने 32 से 35 किलोमीटर की दूरी तय कर अमरिया क्षेत्र में रसूला फरदिया की राम लुभाया भारत गैस एजेंसी पहुंचे। वहां उन्हें एजेंसी पर ताला लटका मिला। अवकाश या एजेंसी बंद होने का कारण बताने के लिए कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था और न ही वहां कोई नोटिस मिला। कई घंटे इंतजार के बाद उपभोक्ता मायूस होकर वापस लौट गए। यही हाल यहां आने वाले अन्य उपभोक्ताओं का भी रहा। रसूला फरदिया की भारत गैस एजेंसी पर अमरिया और आसपास के गांवों के अलावा न्यूरिया, मझोला आदि कस्बों के उपभोक्ता भी रसोई गैस सिलिंडर लेने पहुंचते हैं। पहले एजेंसी के गैस सिलिंडर वाहन से गांव तक होम डिलीवरी की व्यवस्था थी। गैस की किल्लत बढ़ी तो यह व्यवस्था ठप हो गई। दूर-दराज के उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसी पर जुटने लगी। अब शहर की गोदावरी स्टेट कॉलोनी में संचालित एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को कनेक्शन में लगे दस्तावेज की ई-केवाईसी के लिए रसूला फरदिया भेजा जा रहा है। रविवार को एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
अमरिया क्षेत्र की रसूला फरदिया गैस एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ता संवाद- फोटो : शहर की ईदगाह में शनिवार को नमाज अदा करते लोग।
अमरिया क्षेत्र की रसूला फरदिया गैस एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ता संवाद- फोटो : शहर की ईदगाह में शनिवार को नमाज अदा करते लोग।
अमरिया क्षेत्र की रसूला फरदिया गैस एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ता संवाद- फोटो : शहर की ईदगाह में शनिवार को नमाज अदा करते लोग।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।