सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ARECA sets record for highest production, produces 5% more coaches

Raebareli News: आरेडिका ने सर्वाधिक उत्पादन का बनाया रिकाॅर्ड, पांच फीसदी ज्यादा कोच बनाए

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
ARECA sets record for highest production, produces 5% more coaches
विज्ञापन
रेलकोच। आरेडिका ने वित्तीय वर्ष में 2126 कोचों का उत्पादन कर अभी तक का सर्वाधिक कोच उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया है। कोविड-19 के बाद आरेडिका पिछले वर्षों से लगातार कोच उत्पादन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में आरेडिका ने 2025 कोच का उत्पादन किया था। इससे आगे बढ़ते हुए 2025-26 में रिकाॅर्ड 2126 कोच का उत्पादन कर पिछले वर्ष से पांच प्रतिशत कोच ज्यादा उत्पादित किए हैं।
Trending Videos

वित्तीय वर्ष 2025-26 के उत्पादित कोचों की मुख्य खासियत यह रही कि आरेडिका ने पहली बार वंदेभारत कोच का निर्माण पूरा कर लिया है। एक रैक टेस्टिंग स्टेज में है, जिसे शीघ्र ही परिचालन के लिए क्षेत्रीय रेलवे को सौंपा जाएगा। इन 2126 कोचों में विभिन्न प्रकार के कोच हैं, जिसमें वंदेभारत के कोच, मेमू के कोच, दीनदयालु के कोच, स्लीपर के कोच, 3 टीयर इकोनोमिक के कोच, वातानुकूलित 3 टीयर के कोच, जनरल चेयर कार, पावर कार कोच, 2 टीयर के कोच, दिव्यांगजनों के लिए कोच, तेजस के कोच, पार्सलवैन, एसी चेयरकार तथा अन्य कोचों का निर्माण किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में आरेडिका ने 2168 कोच सेट बोगी, 2205 कोच सेल असेम्बली तथा 2182 व्हील सेट का निर्माण किया जो अभी तक सर्वाधिक उत्पादन है। आरेडिका के महाप्रबंधक विवेक खरे ने कहा कि यह गौरवशाली उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed