{"_id":"6931f09a324a096b940162cb","slug":"new-circle-rate-to-be-implemented-from-8th-property-prices-hiked-by-10-raebareli-news-c-101-1-slko1033-146165-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आठ से लागू होगा नया सर्किल रेट, 10 फीसदी तक बढ़ीं प्रॉपर्टी की कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आठ से लागू होगा नया सर्किल रेट, 10 फीसदी तक बढ़ीं प्रॉपर्टी की कीमतें
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भू संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में चल रही असमानता को दूर करने के लिए जिले में सर्किल रेट की नई दरें आठ दिसंबर से लागू की जाएंगी। जिले के 1789 गांवों व मोहल्लों में प्राॅपर्टी की कीमतें 10 प्रतिशत तक बढ़ाई गई हैं। इससे प्राॅपर्टी डीलरों को झटका लगेगा। लगभग सभी गांवों में भी जमीन के सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। जिन क्षेत्रों में ज्यादा बैनामा कराए जा रहे हैं, वहीं के सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।
जिले में एक नवंबर 2024 के बाद अब सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। हालांकि सर्किल रेट बढ़ाने की प्रक्रिया पिछले जनवरी माह से चल रही थी। निर्माण और पेड़ों को इस बार बढ़े सर्किल रेट से दूर रखा गया है। शहर में अमाेल विहार और अटघरा सोनरगली को नए मोहल्ले में शामिल कर दिया गया है। इसके अलावा 46 गांवों को विकासशील गांवों की श्रेणी में शामिल किया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह के बाद डीएम हर्षिता माथुर ने नए सर्किल रेट की सूची को पास कर दिया है। प्रॉपर्टी की नई दरें आगामी आठ दिसंबर से जिले में लागू हो जाएंगी।
उप निबंधन कार्यालय - संबंधित गांव व मोहल्लों की संख्या
सदर - 466
लालगंज - 337
महराजगंज - 246
सलोन - 305
ऊंचाहार - 222
डलमऊ - 213
कुल - 1789
कृषक व अकृषक जमीनों के बढ़े रेट
तहसील - अकृषक दर (प्रतिशत में) - कृषक दर (प्रतिशत में)
सदर - 7 से 10 - 10
लालगंज - 4 से 10 - 10
महराजगंज - 10 - 10
सलोन - 10 - 10
ऊंचाहार - 10 - 10
डलमऊ - 10 - 00
130 गांव व मोहल्ले ही रहे अछूते
उप निबंधक सदर ब्रजेश पाठक ने बताया कि नए सर्किल रेट के तहत जमीन की कीमतें मात्र 130 गांवों और मोहल्लों में नहीं बढ़ी। इसमें सदर तहसील में 31 क्षेत्रों में जमीन का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। इसके अलावा महराजगंज तहसील के 43 गांवों व माेहल्लों में अकृषक बैनामों के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। लालगंज में 56 क्षेत्रों में सर्किट रेट नहीं बढ़ाए गए। शेष सभी तहसीलों के सभी गांवों व मोहल्लों में बढ़ोत्तरी की गई है।
जिले में नया सर्किल रेट लागू करने के लिए डीएम और एडीएम का अनुमोदन हो गया है। आठ दिसंबर से नई दरें लागू हो जाएंगी। जिले में 10 प्रतिशत तक ही प्रापर्टी के रेट बढ़ाए गए हैं। 1789 राजस्व गांवों और मोहल्लों को इसमें शामिल किया गया है।
एसबी सिंह, सहायक महानिरीक्षक (निबंधन) रायबरेली
Trending Videos