{"_id":"69cc1a9437d23a193702007f","slug":"the-budget-of-crores-was-spent-on-the-last-day-raebareli-news-c-101-1-slko1033-154375-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आखिरी दिन खपा दिया करोड़ों का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आखिरी दिन खपा दिया करोड़ों का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन मंगलवार को छुट्टी के दिन भी सरकारी दफ्तर खुले रहे। सभी विभागों ने आखिरी समय तक बजट को लैप्स होने से बचाने का प्रयास किया। कोषागार से 30 करोड़ से अधिक के रुपये का भुगतान किया गया। तमाम बिल में खामियां होने के बाद उन्हें संबंधित विभागों को लौटाया गया। बाद में बिलों के दुरुस्त होते ही भुगतान किया गया। देर शाम तक कोषागार में काम चला।
वित्तीय वर्ष 2025-26 का मंगलवार को आखिरी दिन था। हालांकि शासन से सख्त निर्देश के कारण ज्यादातर बजट को पहले ही खर्च कर दिया गया, लेकिन मंगलवार को आखिरी दिन शत प्रतिशत बजट को खर्च करने के लिए दिनभर माथापच्ची की गई। स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायतराज अधिकारी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बजट को लैस होने से बचाने में जुटे रहे। देरशाम तक कई कार्यालय भी खुले रहे। वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को कितना भुगतान किया गया। इसकी रिपोर्ट देर रात तक ही आ सकती है। प्रयास यही किया गया कि किसी भी विभाग का बजट लैप्स न होने पाए। बिलों को दुरुस्त कराकर खर्च करने का प्रयास किया गया।
Trending Videos