{"_id":"6a52b22507179a84c2032392","slug":"four-killed-including-it-company-owner-and-three-critically-injured-in-a-horrific-road-accident-in-rampur-rampur-news-c-282-1-rmp1004-175245-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर में भीषण सड़क हादसे में आईटी कंपनी के मालिक समेत चार की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर में भीषण सड़क हादसे में आईटी कंपनी के मालिक समेत चार की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (रामपुर)। टांडा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में आईटी कंपनी के मालिक अभिषेक अग्निहोत्री (30) और कर्मचारी कार्तिक (24) नीरज (24) और गुलबुद्दीन (35) की मौत हो गई। जबकि इनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में एक बागपत का है जबकि बाकी सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। ईको कार सवार यह सभी लोग उत्तराखंड के रामनगर में जिम कार्बेट पार्क घूमने जा रहे थे। शनिवार तड़के करीब पांच बजे कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। कार को खुद अभिषेक चला रहे थे। माना जा रहा है कि उन्हें नींद की झपकी आई और कार अनियंत्रित होकर कैंटर में घुस गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कटर से कार को काटकर चारों शव और घायलों को बाहर निकाला गया है। घायलों को पहले रामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया बाद में सभी को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
दरअसल दिल्ली की इंडियन शॉप कंपनी व ऑन वर्ड कंपनी के कर्मियों ने दो कारों से कार्बेट नेशनल पार्क घूमने का प्लान बनाया था। आईटी कंपनी के यह सभी लोग उत्तराखंड के रामनगर जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे टांडा में एक कैंटर पहले से ही सड़क के किनारे खड़ा था, जिसके चालक, परिचालक कोतवाली से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान पर जाकर चाय पीने लगे। इसी बीच आई ईको कार पीछे से कैंटर से ठकरा गई। संभवत: कार की रफ्तार तेज थी और टक्कर लगते ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार को खुद इंडियन शॉप कंपनी के मालिक अभिषेक अग्निहोत्री ही चला रहे थे। एसपी रामपुर सोमेंद्र मीणा के मुताबिक, दो कारों में सवार होकर कुल 12 कर्मचारी दिल्ली से रामनगर के लिए रवाना हुए थे। हादसे का शिकार हुई कार में सात और दूसरी में पांच लोग सवार थे। प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि कार चालक को झपकी लग गई, जिसके कारण कार सड़क के किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया।
1. अभिषेक अग्निहोत्री पुत्र अतुल अग्निहोत्री (30), निवासी डीसीएम कॉलोनी इब्राहिमपुरी थाना बुराड़ी दिल्ली।
2. कार्तिकेय पुत्र योगेश कुमार (24), निवासी फजलपुर थाना बिनोली जनपद बागपत।
3. नीरज पुत्र राजकुमार (24), निवासी बलवीर विहार, गली नंबर दस किराड़ी सुलेमान नगर थाना अमन विहार, दिल्ली।
4. गुलबुद्दीन पुत्र सलाउद्दीन (35) निवासी आजादपुर थाना आजादपुर दिल्ली
- कमल पुत्र विजय सिंह, निवासी नत्थूपुरा, थाना बुराड़ी, दिल्ली
- विशाल उर्फ सोनू पुत्र अतुल कुमार, निवासी नत्थूपुरा, थाना बुराड़ी, दिल्ली
- जतिन पुत्र देवेंद्र राठौर, करण बिरारी, सुल्तानपुरी, थाना बुराड़ी, दिल्ली।