{"_id":"6a52b270d8c1d94ba20d3841","slug":"three-knocks-of-death-went-unheeded-amidst-the-celebrations-of-hitting-the-target-rampur-news-c-282-1-rmp1004-175257-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टारगेट के जश्न में अनसुनी कर दीं मौत की तीन दस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टारगेट के जश्न में अनसुनी कर दीं मौत की तीन दस्तकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कंपनी का टारगेट पूरा हुआ था। सभी बड़े खुश थे। जश्न मनाने के लिए कंपनी के मालिक के साथ सभी लोग जिम कार्बेट पार्क जा रहे थे। दो गाडि़यों में सभी 12 लोग सवार थे। दिल्ली से जब चले तो रामपुर तक तीन बार ईको कार रुकी। सबसे पहले मुरादाबाद में दो दफा गियर खराब हुआ। आगे बढ़े तो रामपुर जिले की सीमा में टायर पंक्चर हो गया। टांडा में पहुंचे तो एक नींद की झपकी ने चार को मौत की नींद सुला दिया जबकि तीन युवक जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं।
दिल्ली की इंडियन शॉप व ऑन वर्ड कंपनी के लोग शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दो कारों में सवार होकर जिम कार्बेट नेशनल पार्क के लिए निकले थे। ईको वैन को खुद कंपनी के संचालक अभिषेक अग्निहोत्री चला रहे थे। इस कार में सात लोग सवार थे। दूसरी कार में सवार साथी कर्मियों के मुताबिक दिल्ली से मुरादाबाद तक का सफर आसान रहा लेकिन सफर के दौरान मुरादाबाद पहुंचने पर ईको वैन का गियर दो बार फंसा। जिस पर कार चला रहे अभिषेक ने किसी तरह वाहन को एक मिस्त्री के पास ले जाकर ठीक कराया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली और फिर यात्रा शुरू कर दी। लेकिन कुछ आगे बढ़ने के बाद रामपुर की सीमा में टायर पंक्चर हो गया। किसी तरह टायर बदला और फिर आगे के लिए बढ़े। टांडा पहुंचने पर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। हादसे का शिकार हुए गुलबुद्ददीन के बड़े भाई सद्ददाम ने बताया कि रास्ते में उनकी अपने भाई से बात हुई थी। उसने बताया था कि रास्ते में कार कई बार खराब हो चुकी है।
कार में फंसे घायल पुकार रहे थे मदद के लिए
रामपुर। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार में फंसे लोग मदद के लिए पुकार लगा रहे थे। लेकिन किसी को कार से निकालना संभव नहीं हो रहा था। कार के सभी दरवाजे बुरी तरह से खराब हो गए थे। खुल ही नहीं पा रहे थे। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों का कहना था कि सूचना पाकर पुलिस पहुंची। कटर मंगवाया गया तब कटर को काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वीकेंड पर प्लान किया था टूर
रामपुर। कंपनी का तय टारगेट पूरा होने की खुशी में वीकेंड पर टूर का प्लान किया गया था। सभी लोग दो दिन की छुट्टी मनाने के लिए उत्तराखंड जा रहे थे। एक कार आगे निकल गई थी जबकि ईको कार जिसे खुद कंपनी के मालिक चला रहे थे वह पीछे थी। वह बार बार खराब भी हो रही थी। पीड़ित परिवारों के अनुसार कंपनी की ओर से कर्मचारियों का टारगेट पूरा होने पर जिम कॉर्बेट की ट्रिप उपहार स्वरूप दी गई थी। सभी कर्मचारी दिल्ली से ईको कार में सवार होकर शुक्रवार रात रवाना हुए थे।