{"_id":"6a52b24b5ed539f2c60ca972","slug":"seeing-the-swift-current-of-the-ramganga-villagers-removed-the-temporary-bridge-rampur-news-c-282-1-rmp1001-175287-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामगंगा की तेज धार देख ग्रामीणों ने हटाया अस्थाई पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामगंगा की तेज धार देख ग्रामीणों ने हटाया अस्थाई पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफनी। पिछले कुछ दिनों से हुई लगातार बारिश के बाद क्षेत्र में रामगंगा नदी का जल स्तर बढ़ा है। बैरुआ गांव में नदी के पानी की धार तेज होने के कारण खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने नदी पर आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी पुल हटा दिया है।
क्षेत्र के बैरुआ गांव से होकर गुजर रही रामगंगा नदी को पार करने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर से लकड़ी का एक अस्थायी पुल तैयार किया था। पुल से रोजाना सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय व अन्य गांवों को जाते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से रामगंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से पानी का बहाव तेज हो गया है। इससे पुल कभी भी बह सकता है या उसकी वजह से कोई हादसा हो सकता है। लोगों की जान सुरक्षित रहे और कोई भी राहगीर तेज बहाव की चपेट में न आए, इसके चलते लोगों ने शुक्रवार को उस अस्थायी रास्ते को बंद कर दिया और पुल को हटा दिया। फिलहाल नदी के उफान को देखते हुए इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और नदी पर जल्द से जल्द पक्के पुल का निर्माण कराया जाए। मांग करने वालों में गो रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी, रामावतार मोरिया, मुफस्सिल पाशा, वीरपाल सिंह मोरिया, इकरार हुसैन पाशा, चंद्रपाल सिंह पाल आदि लोग मौजूद रहे।