{"_id":"6a52b2432431324d600ecafe","slug":"the-greek-ambassador-explored-the-historical-heritage-of-rampur-rampur-news-c-282-1-rmp1027-175243-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ग्रीस की राजदूत ने निहारी रामपुर की ऐतिहासिक विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ग्रीस की राजदूत ने निहारी रामपुर की ऐतिहासिक विरासत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भारत में ग्रीस की राजदूत अलीकी कौत्सोमितोपौलू ने शनिवार को रामपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि भारत और ग्रीस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध आज भी उतने ही मजबूत हैं और दोनों देशों की कला, सभ्यता एवं विरासत में कई समानताएं देखने को मिलती हैं।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के आमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राजदूत ने सबसे पहले ऐतिहासिक जामा मस्जिद, इमामबाड़ा और खासबाग पैलेस का भ्रमण किया। यहां की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक विरासत की उन्होंने सराहना की। इसके बाद गांधी समाधि पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) रुहेलखंड चैप्टर की ओर से ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया।
स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खां और समीना खान ने उनका स्वागत किया। राजदूत ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए तथा स्कूल की हॉकी टीम से भी मुलाकात की। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों की प्रतिभा की उन्होंने प्रशंसा की।
विज्ञापन
नवेद मियां ने कहा कि भारत और ग्रीस के संबंध तीन हजार वर्ष पुराने हैं और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक तथा राजनीतिक सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर ग्रीस के राजनयिक दिमित्रियोस सिडेरिस, शाकिर मूसा, बाबर अली खां, शकील अहमद, काशिफ खां, अल्तमश अली खां, इब्राहिम खान, नाजिम अली, मेहरबान अली आदि मौजूद रहे।