{"_id":"6a52b2872f8ebd5374047d5c","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-rudrapur-kashipur-highway-rampur-news-c-282-1-smbd1025-175294-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर स्थित पालम ग्रीन कॉलोनी के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पृथ्वी चौधरी 24 निवासी काशीपुर की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार शाम उधम सिंह नगर जिले के थाना काशीपुर की श्यामपुर कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी जीत सिंह को बताया कि उनका पुत्र पृथ्वी चौधरी 24 वर्ष शुक्रवार रात करीब तीन बजे बाइक से रुद्रपुर से काशीपुर जा रहा था। रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे स्थित पालम गिरी कॉलोनी के समीप किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनके पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रख दिया। सूचना मिलने पर जब राजेंद्र सिंह रुद्रपुर पहुंचे तो पता चला कि घटना स्थल बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है। उन्होंने अपने पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रुद्र बिलास चौकी प्रभारी योगेश कुमार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए रुद्रपुर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।