सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Taylor murder case solved, two accused arrested

Rampur News: टेलर हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Taylor murder case solved, two accused arrested
विज्ञापन
टांडा। सैदनगर क्षेत्र में टेलर कलुवा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
Trending Videos

अहमदाबाद गांव निवासी कलुवा का शव 13 मार्च की रात सैदनगर के लालपुर रोड किनारे घास में पड़ा मिला था। परिजनों ने गले और चेहरे पर चोट के निशान बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में मृतक के भाई अपुल की तहरीर पर थाना टांडा में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच के दौरान मामले में दो आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र निवासी निपनिया थाना शहजादनगर और जितेन्द्र उर्फ छोटू निवासी गहलोईया थाना मिलक को सोमवार को भटपुरा मजरा के आगे मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में इस्तेमाल सामान भी बरामद कराया। इनमें दो मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त मफलर और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत अन्य वस्तु शामिल है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ा दी हैं। आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed