सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villager accused of injuring him by beating him

Rampur News: ग्रामीण ने लगाया मार-पीटकर घायल करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villager accused of injuring him by beating him
विज्ञापन
बिलासपुर। वापस किए गए फोन के रुपये मांगने पर एक युवक ने एक व्यक्ति को मार-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपलिया गोपाल निवासी मौसम अली घायलावस्था में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि उन्होंने गांव निवासी एक युवक से कुछ दिनों पहले पुराना फोन खरीदा था। बाद में उन्हें पता चला कि उक्त फोन चोरी का है तो उन्होंने फोन युवक को वापस कर रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने युवक को फोन भी दे दिया लेकिन उसने रुपये वापस नहीं किए। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें मार-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed