{"_id":"6967e830b02c18a823034627","slug":"ground-breaking-ceremony-50-district-achieved-the-target-of-rs-4-thousand-crores-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-167173-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0, जिले को मिला चार हजार करोड़ का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0, जिले को मिला चार हजार करोड़ का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उद्योग विभाग ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारी कर रहा है। अभी तक करीब दो हजार रुपये के निवेश प्रस्ताव फाइनल हो चुके हैं। जल्द ही सेरेमनी की तिथि घोषित की जाएगी। इससे करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
जिले में जीबीसी से उद्योगों को रफ्तार मिली है। नए-नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। लोगों के स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है। शासन की ओर से जल्द ही जीबीसी 5.0 की तिथि को घोषित की जाएगी। इसके चलते विभाग अपनी तैयारियों में जुटा है। अभी तक जिन इकाइयों के प्रस्ताव उद्योग विभाग को प्राप्त हुए हैं। उनमें सबसे बड़ा डेयरी इकाई है। यह प्रस्ताव करीब 215 करोड़ रुपये का है। इसके साथ ही कंप्रेस्ड बॉयोगैस प्लांट का प्रस्ताव भी विभाग को मिला है। इसके तहत करीब 50 करोड़ रुपये के निवेश किया जाएगा।
फ्रोजन वेजिटेबल इकाइयों की स्थापना भी जिले में होगी। इस क्षेत्र में करीब 30 करोड़ रुपये के प्रस्ताव है। पर्यटन कारोबार को रफ्तार देने के लिए होटल इंडस्ट्री में करीब 80 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके साथ ही ऑटोमोटिव मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने की तैयारी है। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय स्तर पर तकनीक में दक्ष युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
उम्मीद जताई जा रही है फरवरी के मध्य में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कराई जा सकती है। पिछले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 5800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इसमें से करीब चार हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं। इनमें से 76 इकाइयों में उत्पादन शुरू भी हो चुका है। इनमें सीबीसी प्लांट, हाउसिंग सोसायटी, फूड प्रोसेसिंग आदि शामिल है। 12 इकाइयों में निर्माण कार्य जारी है।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेेरेमनी 5.0 की तैयारी चल रही है। अभी तक तकरीबन दो हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। लक्ष्य को जल्द ही हासिल कर लिया जाएगा। उद्यमियों के साथ भी विभाग लगातार इस संबंध में बातचीत कर रहा है।
- सचिन जैन, उपायुक्त उद्योग
Trending Videos