सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Manjeet Singh who was going to Kapsaad and Jwalagarh was house arrested by the police

Saharanpur News: कपसाड़ व ज्वालागढ़ जा रहे मंजीत सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Manjeet Singh who was going to Kapsaad and Jwalagarh was house arrested by the police
विज्ञापन
बेहट। मेरठ के कपसाड़ व ज्वालागढ़ के लिए अपने मोहल्ला खालसा स्थित घर से जाने के लिए निकले भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल को पुलिस ने उनके आवास के बाहर ही रोक लिया। इसके बाद उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
Trending Videos


मंजीत सिंह संगठन के कुछ पदाधिकारियों के साथ बुधवार की सुबह मेरठ के कपसाड़ व ज्वालागढ़ जाने के लिए अपने आवास से बाहर निकले थे। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें उनके आवास के बाहर ही रोक लिया और हाउस अरेस्ट कर लिया। मंजीत सिंह ने कहा कि कपसाड़ में दलित महिला की हत्या कर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप को म्यूजिक का वॉल्यूम बढ़ाने व मजदूरी मांगने पर जिंदा जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। अपराधी खुले घूम रहे है और सरकार तानाशाही दिखाकर उन्हें पीड़ित परिवारों से मिलने से रोक रही है। लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, लेकिन वह संविधान की रक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन इंस्पेक्टर सतपाल भाटी को सौंपा। इसमें आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई। उन्होंने पीड़ित परिवारों का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने, केस की सीबीआई जांच कराने व पीड़ित परिवारों को पांच करोड़ का मुआवजा, शहर में आवास, 10 बीघा कृषि भूमि व शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed