Saharanpur: चार दिन से लापता था किशोर, सड़क किनारे गड्ढे में मिली लाश, हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा
सहारनपुर के नागल क्षेत्र में चार दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सड़क किनारे गड्ढे में मिला शव
जानकारी के अनुसार जोला डिडौली निवासी सागर सैनी के 17 वर्षीय पुत्र अजय सैनी का शव सीडकी–झबरेड़ा मार्ग पर गांव बोहडूपुर के पास काली नदी के निकट सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री आज हरदोई से करेंगे उद्घाटन, बिजाैली में पांच हजार लोग देखेंगे लाइव
चार दिन पहले घर से निकला था किशोर
परिजनों के अनुसार अजय सैनी रविवार को घर से नागल बाजार सामान खरीदने के लिए निकला था। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं पता न चलने पर सोमवार को नागल थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। चार दिन बाद उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
हत्या का आरोप, जांच की मांग
शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष से मुलाकात की। ग्रामीणों और परिजनों ने मामले को हत्या बताते हुए इसकी गहन जांच कराने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

कमेंट
कमेंट X