सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIR: Where fewer voters came out of their homes, more votes were cast

एसआईआर : जहां घरों से कम निकले वोटर, वहीं अधिक कटे मत

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
SIR: Where fewer voters came out of their homes, more votes were cast
विज्ञापन
सहारनपुर। एसआईआर के तहत ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी की जा चुकी है। विधानसभा चुनाव 2022 में डाले गए वोट और अभियान में कटे वोटों पर नजर डाले तो दिलचस्प आंकड़े सामने आते हैं। जहां घरों से कम तादाद में वोटर निकलें, वहीं पर अधिक मत कटे हैं।
Trending Videos


वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सातों विधानसभाओं में कुल 71.41 फीसदी मत पड़े थे। इसमें सबसे अधिक नकुड़ और सबसे कम नगर विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई थी। एसआईआर के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर नजर डाले तो सबसे अधिक मत 1.16 लाख नगर विधानसभा सीट पर काटे गए हैं। विधानसभा चुनाव में यहां पर मतदान प्रतिशत 66.13 फीसदी रहा था। इसी तरह देवबंद विधानसभा सीट पर 50,839 मतदाता लिस्ट से हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर विधानसभा चुनावों में 69.51 फीसदी मत पड़े थे, जबकि गंगोह विधानसभा सीट पर 64,304 वोटर सूची से हटे हैं। यहां पर भी विधानसभा चुनावों में 70.17 फीसदी मत पड़े थे। बाकी अन्य चारों सीटों पर मतदान का प्रतिशत 71 फीसदी से अधिक रहा था। नकुड़ विधानसभा ऐसी रही जहां पर 76.33 फीसदी मत पड़े थे। यहां पर करीब 44 हजार मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसी तरह बेहट विधानसभा सीट पर 75.65 फीसदी वोट पड़े थे। यहां पर अभियान के दौरान 49 हजार मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

- तीनों ही सीट भाजपा के खाते में

एक दिलचस्प आंकड़ा और सामने आया है। जहां पर विधानसभा चुनाव में कम वोट डाले गए और वहां पर अधिक मत कटे हैं। इन तीनों सीट नगर, देवबंद और गंगोह पर भाजपा का कब्जा है। इनमें से दो सीटों नगर और देवबंद में जीत का अंतर भी 6979 और 6967 रहा।

- इस तरह से रहे आंकड़े
विधानसभा------विजयी दल--------हारे दल----------कटे वोट-----------मत प्रतिशत
बेहट---------सपा-134396-------भाजपा-96389---------49669--------75.65
नुकड़--------भाजपा-103771------सपा-103616-----------44570-------76.33
नगर--------भाजपा-142294-------सपा-135315----------1,16,049-------66.16
देहात--------सपा- 106716-------भाजपा-75956----------66508---------72.39
देवबंद-------भाजपा-93478-------सपा-86511-----------50839----------69.51
रामपुर मनि.----भाजपा-88653-------सपा-68227---------40595-----------71.85
गंगोह--------भाजपा-116052------सपा-92860-----------64304---------70.17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed