सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Firing at hotel in Deoband, staff assaulted and property vandalized

UP: देवबंद में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़, आईडी मांगने पर हुआ विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित वीआईपी रोज होटल पर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आईडी मांगने पर हुए विवाद के बाद कर्मचारियों से मारपीट और होटल में तोड़फोड़ की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

UP: Firing at hotel in Deoband, staff assaulted and property vandalized
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जिले के देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित वीआईपी रोज होटल पर रविवार तड़के बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान होटल कर्मचारियों ने कमरों में छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियां लगने से होटल के शीशे चकनाचूर हो गए और होटल में काफी नुकसान हुआ है।

Trending Videos


बताया गया है कि सुबह करीब चार बजे बाइक सवार कुछ युवक होटल वीआईपी रोज पहुंचे थे। उन्होंने रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी से किराए पर कमरा मांगा। इस दौरान एक युवक ने अपनी आईडी दी, जबकि अन्य युवकों से आईडी मांगी गई तो वह गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडी मांगने पर हुआ विवाद
आईडी देने को लेकर हुए विवाद के बाद युवकों ने रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने विरोध किया। इससे गुस्साए युवकों ने होटल में रखे लैपटॉप समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी।

यह भी पढ़ें: BSF जवान की एलानिया हत्या: होली पर पड़ोसियों ने दी थी गोली मारने की धमकी दी थी, चार पर दर्ज की प्राथमिकी 

होटल पर करीब छह राउंड फायरिंग
मारपीट और तोड़फोड़ के बाद आरोपी युवक बाहर निकल गए और होटल पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से होटल के शीशे टूट गए। इस दौरान कर्मचारी डर के कारण कमरों में छिप गए। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद भी आरोपी करीब एक घंटे तक होटल के बाहर खड़े रहे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
 

गैंग से जुड़े बताए जा रहे आरोपी
जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले युवकों में क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक शामिल बताए जा रहे हैं, जो एक गैंग से जुड़े हैं। जबकि एक आरोपी हरियाणा का रहने वाला बताया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

होटल मालिक विपिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि युवक कमरे के लिए आए थे लेकिन आईडी मांगने पर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग कर दी जिससे होटल को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed