सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Winter broke eight years' record, minimum temperature reached 2 degrees

Saharanpur News: सर्दी ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पर आया

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Winter broke eight years' record, minimum temperature reached 2 degrees
सहारनपुर में सुबह के समय छाया कोहरा - फोटो : 1
विज्ञापन
सहारनपुर। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीते आठ साल के 14 जनवरी के मौसम पर नजर डालें तो सर्दी ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण बुधवार इस सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।
Trending Videos

जनपद में पिछले चार दिन से सर्दी चरम पर है। कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों के शरीर सुन्न पड़ रहे हैं। घुटनों तक पैर और हाथों में जैसे खून जमा जा रहा है। ऐसे में सर्दी से बचाव को लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बुधवार की सुबह घना कोहरा रहा, जिसकी वजह से देहात में दृश्यता 60 से 70 मीटर तक रही। शहरी क्षेत्र में 100 मीटर तक देखा जा सकता था। उम्मीद थी कि मंगलवार की तरह दोपहर में कोहरा छंट जाएगा, लेकिन छंटा नहीं। इसकी वजह से दिनभर सर्दी का प्रकोप बना रहा। न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही और वह अभी तक के सबसे कम स्तर 02 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी अभी तक के के सबसे निचले स्तर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसकी वजह से बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कई दिन तक ऐसे ही रह सकता है मौसम
मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। तापमान में और गिरावट आ सकती है। यानी जनपदवासियों को अभी कुछ दिन और सर्दी के प्रकोप को झेलना होगा।
------
बीते 10 साल का 14 जनवरी का तापमान
वर्ष------न्यूनतम----अधिकतम
2026----02--------10
2025----09--------23
2024----2.5-------13.2
2023----11.8------17.5
2022----08.8------16.5
2021----03--------18.5
2020----07--------16
2019----03--------20
2018----04--------19
2017----0.4--------11
-----
बीते सात दिन का तापमान
तिथि------न्यूनतम---अधिकतम
14 जनवरी---02------10
13 जनवरी---3.5------13.5

12 जनवरी---3.5------11.5

11 जनवरी---04-------12

10 जनवरी---06-------17

09 जनवरी---4.5------15.5
08 जनवरी---05-------16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed