फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Interpol's assistance will be sought for the arrest of Shariq Satha, the mastermind behind the Sambhal violence.

Sambhal News: संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा की गिरफ्तारी को ली जाएगी इंटरपोल की मदद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Interpol's assistance will be sought for the arrest of Shariq Satha, the mastermind behind the Sambhal violence.
संभल। शहर की जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को शहर में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल शारिक साठा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी में है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इसके लिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी। पूर्व के प्रयासों में उसकी गिरफ्तारी न होने पर उसे भगोड़ा घोषित करने के साथ लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

संभल बवाल पर केंद्रित न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट विधानमंडल में पेश होने के बाद पुलिस ने इस मामले में फिर तेजी पकड़ ली है। बवाल के बाद पुलिस ने धर-पकड़ अभियान चलाते हुए कई गिरफ्तारियां की थीं। बाद में एसआईटी ने पूरे मामले की जांच की तो शारिक साठा को इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया था। धर-पकड़ अभियान में शारिक साठा गिरोह के मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि एसआईटी की पूछताछ में इन्होंने बवाल के दौरान गोली चलाने की बात स्वीकारने के साथ शारिक साठा को मुख्य साजिशकर्ता बताया था। तब से पुलिस उसकी घेराबंदी में लगी है। उसके दुबई में होने की जानकारी के बाद उसे भगोड़ा घोषित करने के साथ उसके विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। एसपी ने कहा कि अब इंटरपोल की मदद से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
शारिक साठा पर दर्ज हैं 60 मुकदमे
पुलिस ने बताया कि शारिक साठा सोना और हथियार की तस्करी और नकली नोट के धंधे से जुड़ा है। वह देश के वाहन चोर के रूप में भी कुख्यात है। उसके खिलाफ वाहन चोरी के मामलों समेत कुल 60 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है।
00

साठा की दो करोड़ से अधिक संपत्ति पर हो चुकी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि बवाल के मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित होने के बाद शारिक साठा की दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को शासन के पक्ष में कराया जा चुका है। यह संपत्ति संभल के दीपा सराय और हिंदूपुरा खेड़ा में थी।
00
बवाल में गई थी पांच की जान
संभल में 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई थी। हालांकि एक परिवार द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने से रिकॉर्ड में बवाल में मरने वालों की संख्या चार दर्ज है।

बवाल के मुख्य साजिशकर्ता शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट नोटिस पहले ही जारी हो चुका है। अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए इंटरपोल से मदद ली जाएगी। उसके दुबई में होने की जानकारी मिली है।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed