{"_id":"6a7647ea51ca341ae80bd6d9","slug":"security-tightened-after-the-riots-monitoring-every-activity-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-138669-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बवाल के बाद से सुरक्षा चाकचौबंद, हर गतिविधि पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बवाल के बाद से सुरक्षा चाकचौबंद, हर गतिविधि पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल ने पुलिस और प्रशासन को एक बड़ा सबक सिखाया था। जामा मस्जिद तक सैकड़ों लोगों की भीड़ का जमा होना एक बड़ी खुफिया चूक थी। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत को उजागर किया था। इसके बाद चेते अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया था। साथ ही पुलिस चौकियों और अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई। अब जामा मस्जिद के नजदीक आरआरएफ और पीएसी के जवान मुस्तैद रहते हैं। सत्यव्रत पुलिस चौकी का भी निर्माण इस बवाल के बाद ही किया गया था।
नगर पालिका ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा लागत से 220 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इसमें ज्यादातर कैमरे शहर के उन हिस्से में लगाए गए हैं जहां से भीड़ जामा मस्जिद तक पहुंची थी। इसमें जामा मस्जिद के आसपास मोहल्ला कोटगर्वी और हिंदूपुरा खेड़ा, नखासा, दीपा सराय और बाजार शामिल है। इन इलाके से होकर ही भीड़ जमा हुई थी और बड़ा बवाल हो गया था।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बवाल के बाद से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तैयारी की है। जामा मस्जिद के नजदीक आरएएफ और पीएसी के जवान मुस्तैद रहते हैं। इन जवानों की तैनाती से क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है। हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा जैसे संवेदनशील इलाकों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से लगातार गतिविधियों पर नजर रखी जाती है।
विज्ञापन
शारिक साठा की जब्त जमीन पर बनेगा असमोली सीओ का कार्यालय
हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में सीओ असमोली का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। यह कार्यालय शारिक साठा की जब्त की गई संपत्ति की जमीन पर बनाया जाएगा। इस कार्यालय के निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह कदम स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत करेगा। इस इलाके में सुरक्षा बढ़ जाएगी। मालूम हो इस इलाके में पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों पर भी भीड़ ने हमला किया था। इसमें एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई पर भी गोली चली थी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
0000000
रायसत्ती थाना और पांच चौकियां बनाई गईं
बवाल के बाद ही रायसत्ती थाना स्थापित किया गया। इसके अलावा जामा मस्जिद के नजदीक सत्यव्रत पुलिस चौकी, भोलेश्वर पुलिस चौकी, देहपा पुलिस चौकी, दीपा सराय, हिंदूपुरा खेड़ा पुलिस चौकी को स्थापित किया गया है। इन पुलिस चौकियों में अतिरिक्त फोर्स रहती है।
बवाल के बाद से शहर में लगातार सुरक्षा बढ़ाई गई है। जहां बवाल उपद्रवियों ने किया था, वहां हर गतिविधि की निगरानी की जाती है। पांच कंट्रोल रूम से निगरानी होती है। शहर में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था है।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी